चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाने वाली महिला ने दी सुसाइड की धमकी
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाली मध्य प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर सुसाइड करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर किए कई पोस्ट
रोहिणी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने चंद्रशेखर पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि वह जहर खाकर अपनी जान देने जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शिकायत को प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक टैग किया।
महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत
रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया और उनकी भावनाओं से खेला। उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर ने अपनी शादीशुदा स्थिति छिपाई और उनके राजनीतिक अभियानों में उनका इस्तेमाल किया।
भीम आर्मी ने आरोपों को बताया साजिश
इन आरोपों पर चंद्रशेखर आजाद ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि वह केवल कोर्ट में ही जवाब देंगे। वहीं, भीम आर्मी ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।
इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। रोहिणी का यह मुद्दा महिलाओं के आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई का प्रतीक बन गया है।