चुनाव आयोग ने दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए
प्रमुख नेताओं को नोटिस
चुनाव आयोग ने दिल्ली के मतदाताओं को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के तहत जमा एन्यूमरेशन फॉर्म में गड़बड़ियों के लिए नोटिस भेजे हैं। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल और भाजपा नेता सुधांशु मित्तल शामिल हैं।
रेखा गुप्ता की वोटर एंट्री को लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाली सूची में रखा गया था। जांच के बाद उनकी एंट्री वैलिडेट कर दी गई है और अब उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होगा, जो 4 नवंबर को जारी होगी।
केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर रिकॉर्ड को पिछली SIR (2002) से लिंक नहीं होने पर नोटिस मिला है। उनकी पत्नी सुनीता, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजा गया है। केजरीवाल फरवरी पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से हार गए थे।
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि उन्हें नाम से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला है और उनकी पत्नी तथा भाई का नाम भी सूची में है। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के जरिए इसे ठीक करा लेंगे। कपिल सिब्बल को भी पिछली SIR से रिकॉर्ड लिंक नहीं होने के कारण नोटिस मिला है।
प्रक्रिया, आंकड़े और समयसीमा
दिल्ली CEO कार्यालय के अनुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 33.13 लाख मतदाताओं के फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं। अब तक 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नोटिस पिछली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (2002) के रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भेजे गए हैं। दिल्ली के हर मतदाता को 30 जून से 17 अगस्त तक चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान भरा हुआ फॉर्म जमा करना था।
दिल्ली CEO कार्यालय ने बताया कि SIR के दावे और आपत्तियों का चरण 30 सितंबर तक चलेगा। नोटिस पाने वाले सभी 33 लाख मतदाताओं की सूची CEO कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को 29 अक्टूबर तक जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग धांडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तीन बार दिल्ली के मुख्यम
Pushpendra Chaubey