दतिया उपचुनाव: 3 अगस्त को मतगणना, 15 राउंड में खुलेगा जनादेश

· 1 min read
दतिया उपचुनाव: 3 अगस्त को मतगणना, 15 राउंड में खुलेगा जनादेश

दतिया विधानसभा उपचुनाव: 3 अगस्त को मतगणना

मतगणना कार्यक्रम

दतिया विधानसभा उपचुनाव का फैसला 3 अगस्त को सामने आएगा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

राउंड और टेबल

ईवीएम के मतों की गणना 15 राउंड में पूरी होगी, जिसके लिए 20 काउंटिंग टेबल बनाई गई हैं। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग काउंटर रहेगा।

व्यवस्था और सुरक्षा

प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर सहित तीन सदस्यीय टीम तैनात रहेगी। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी संभालेंगे। मतगणना स्थल पर पुलिस बल और बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Satyam Tripathi