विधायक मंडावी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज करने को कहा

· 1 min read
विधायक मंडावी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज करने को कहा

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी आज भोपालपटनम ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

इन गांवों का किया दौरा

विधायक मंडावी ने लिंगापुर, टीमेड़, देपला, रामपुरम और नल्लमपल्ली सहित कई बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और बाढ़ के कारण हुई क्षति की जानकारी ली।

राहत शिविर का निरीक्षण

विधायक ने चंदनगिरी राहत शिविर का दौरा कर वहां रह रहे ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने शिविर में मूलभूत जरूरतों और उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों को निर्देश

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा में विधायक ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों तक आवश्यक राहत सामग्री और सुविधाएं समय पर पहुंचें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विधायक ने प्रशासनिक अमले को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

Bhavanesh Soni