एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ, कीमत ₹3 लाख से शुरू

· 1 min read
एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ, कीमत ₹3 लाख से शुरू

एपल ने पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ और आईफोन 18 सीरीज लॉन्च की

एपल ने बुधवार रात 'सरप्राइज एंड शाइन' लॉन्च इवेंट में छह डिवाइस पेश किए। इनमें कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ शामिल है, जिसमें 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन दी गई है। यह अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल

इस बार एपल ने आईफोन 18 सीरीज में केवल प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

अन्य डिवाइस भी पेश किए गए

इवेंट में आईफोन्स के अलावा एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी लॉन्च किए गए हैं। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स के जरिए दिखाए गए, साथ ही डुओ का लुक तीन तस्वीरों में प्रदर्शित किया गया।

Pushpendra Chaubey