इमरान खान की बहन अलीमा खानुम लाहौर से गिरफ्तार, 27 सितंबर के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं के साथ 27 सितंबर से इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू करने वाली थीं। पीटीआई के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को गिरफ्तारी की पुष्टि की है, जबकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं।
अलीमा खानुम की गिरफ्तारी से पहले इस्लामाबाद पुलिस चार पीटीआई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले चुकी है। डॉन के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इन लोगों को 27 सितंबर के प्रदर्शन की तैयारी से जुड़ी एक बैठक के बाद गिरफ्तार किया गया। उन पर दंगा करने, सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पीटीआई ने 27 सितंबर को राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने का ऐ
Vivek Singh