कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: तीन अगस्त को सीएम हाउस का घेराव

· 1 min read
कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: तीन अगस्त को सीएम हाउस का घेराव

महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का तीन दिवसीय आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।

आंदोलन का कार्यक्रम

पहला दिन: 1 अगस्त

सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे।

दूसरा दिन: 2 अगस्त

कार्यकर्ता घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और महंगे बिल तथा स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाएंगे।

तीसरा दिन: 3 अगस्त

प्रदेशभर से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

मुद्दे

बैज ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस इस मुद्दे पर जनमत तैयार करेगी।

Bhavanesh Soni