कंगना रनोट ने यूपी गवर्नर के बयान का समर्थन किया
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को कुकिंग सीखने की सलाह दी थी।
गवर्नर ने क्या कहा था
आनंदीबेन पटेल ने कानपुर के कार्यक्रम में कहा था कि महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।
कंगना का बचपन का उदाहरण
कंगना ने एक्स पर लिखा कि बचपन में वह गुड़ियों के घर बनाती थीं और मिट्टी के चूल्हे बनाकर खाना बनाती थीं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का असली स्वभाव है।
कंगना ने आगे लिखा कि महिलाओं को समाज में देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा और माता जैसे नाम दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर विरोध
कंगना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विरोध जताया और उन पर पुरानी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
Adarsh Chaurasiya