लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
राजनाथ-गडकरी ने किया लोकार्पण, योगी रहे मौजूद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार शाम 4 बजे उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
एक्सप्रेस-वे की विशेषताएं
63 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है। इससे लखनऊ-कानपुर का सफर 40 मिनट में पूरा होगा। 4700 करोड़ रुपए की लागत से बना यह एक्सप्रेस-वे मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खुल जाएगा।
टोल और नियम
कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना होगा। दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। वाहन अधिकतम 120 kmph की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। ANPR कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके टोल काटेंगे। हादसे पर AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे।
सीएम योगी का ऐलान
सीएम योगी ने कहा कि 5 लाख की आबादी वाले हर शहर में एक बाईपास होगा और हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ेगा। उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी ने करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर सहमति दी है।
निर्माण अवधि
एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 5 जनवरी 2022 को किया गया था और 13 जुलाई 2026 को उद्घाटन किया गया। यह 1650 दिन में बनकर तैयार हुआ।
Adarsh Chaurasiya