राममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली
भर्ती में हिंदू होना अनिवार्य, उम्र सीमा 50 से 70 साल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को 6 साल में पहली बार CEO की भर्ती निकाली। आवेदक का हिंदू होना और उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई 2026 की शाम 4 बजे है।
सुप्रीम कोर्ट ने SIT से रिपोर्ट मांगी
चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने SIT से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कोर्ट ने CCTV सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की गई।
आरोपियों की रिमांड 14 दिन बढ़ी
अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट की जज प्रतिभा नारायण ने सभी की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी। आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।
Sharad Shrivastava