महाकाल को छप्पन भोग का दिव्य श्रृंगार, पुरुषोत्तम मास के समापन पर विशेष पूजन।

· 1 min read
महाकाल को छप्पन भोग का दिव्य श्रृंगार, पुरुषोत्तम मास के समापन पर विशेष पूजन।

महाकाल को छप्पन भोग, पुरुषोत्तम मास समापन से पहले विशेष पूजन

पुरुषोत्तम मास के पूर्ण होने से एक दिन पहले चतुर्दशी तिथि पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष पूजन-अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बाबा महाकाल को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

विशेष श्रृंगार और अभिषेक

भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और अन्य पवित्र द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद भांग, मेवा, केसर और सुगंधित सामग्री से विशेष पूजन कर आकर्षक श्रृंगार किया गया।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और छप्पन भोग का लाभ लिया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विशेष अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

पुजारी ओम गुरुदेव ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के समापन की परंपरा के तहत चतुर्दशी तिथि पर भगवान महाकाल का विशेष पूजन, पंचामृत अभिषेक और महाभोग अर्पित किया जाता है। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी भक्तों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।

Adarsh Chaurasiya