न्यू मार्केट का राम दरबार दीपों से जगमगा उठा
दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरे शहर में उत्सव की धूम रही। मंदिर, घर और प्रतिष्ठान सभी जगह दीपों की रोशनी से जगमगाते नजर आए। न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर का राम दरबार इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बना।
1100 दीपों की सुनहरी रोशनी
राम दरबार को 1100 दीपों से सजाया गया, जिससे मंदिर प्रांगण सुनहरी रोशनी में नहा उठा। भक्तों ने दीप जलाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राम नाम कीर्तन और भक्ति गीतों से परिसर दिव्य आलोक में डूबा रहा।
भक्तों ने मनाया उत्सव
मंदिर ट्रस्ट और भक्तों ने इस मौके को खास बनाने के लिए आतिशबाजी की। भक्ति और उत्साह के इस माहौल ने दीपावली की रौनक को और बढ़ाया। पूरे क्षेत्र में त्योहार की खुशियां बिखरी नजर आईं।
दीपों की लौ से जगमगाता राम दरबार लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जहां भक्तों ने अपने परिवार और समाज के लिए मंगलकामनाएं की।
Bhavanesh Soni