राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के दो शिक्षक चयनित
मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है।
भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला
भोपाल के सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है।
सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह
सीधी जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के माध्यमिक शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षिका
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल एमएस खिचारी की शिक्षिका सुनीता यादव का नाम भी चयनित शिक्षकों में शामिल है।
5 सितंबर को दिल्ली में समारोह
चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Sachin Saxena