सीएम डॉ मोहन यादव का कोलकाता दौरा इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे

· 1 min read
सीएम डॉ मोहन यादव का कोलकाता दौरा
इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे

उद्योगपतियों से निवेश को लेकर करेंगे संवाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन करेंगे बैठकें और टेक्सटाइल, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न सेक्टरों में निवेश अवसरों पर चर्चा होगी। साथ ही सेशन में पीएम मित्रा पार्क की निवेश संभावनाएं और इंटीग्रेटेड लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स, प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा। हाल ही में लागू 18 नई निवेश नीतियों और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस से जुड़े प्रावधानों की जानकारी निवेशकों को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान “इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन मध्यप्रदेश” फिल्म प्रदर्शित होगी।