यूपी में मानसून कमजोर, 14 जिलों में बारिश कमी; बाढ़ से जनहानि

· 1 min read
यूपी में मानसून कमजोर, 14 जिलों में बारिश कमी; बाढ़ से जनहानि

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, 14 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा

बारिश की कमी और मानसून की स्थिति

उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। राजस्थान से इसकी विदाई की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे यह यूपी से भी विदा हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सीजन में अब तक 14 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा है। सबसे कम बारिश देवरिया में 75 प्रतिशत, कुशीनगर में 69 प्रतिशत, कानपुर देहात में 63 प्रतिशत और भदोही में दर्ज की गई है। सोमवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं। आज प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि स्थानीय बादलों से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

नदियों का उफान और जनहानि

पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश के बाद यूपी में कई नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज बहाव के बीच लोग बड़ी गाड़ियों से पुल पार कर रहे हैं। उन्नाव में गलियों में नावें चल रही हैं। बाराबंकी में रविवार शाम बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। तीनों की मौत हो गई।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 23 सितंबर को पूर्वी और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन गया है। यह आगे चलकर मजबूत होगा और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इससे वापस लौटता मानसून 23 से 25 सितंबर के बीच पूरे यूपी में फिर से बरसेगा।

L. N. Bhargava