मंडला नपा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

· 1 min read
मंडला नपा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

मंडला नगर पालिका मुख्य नगर पालिका अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

मंडला नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े को शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए नगर पालिका कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायत और ठेकेदारी विवरण

जबलपुर जिले के पिंडरई निवासी 57 वर्षीय ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। ज्ञानचंद बेन और उनकी पत्नी मंजू बेन शासकीय पंजीकृत ठेकेदार हैं। पत्नी मंजू बेन के नाम से एमएस पलक बेन फर्म पंजीकृत है। इस फर्म को मंडला नगर पालिका से वर्ष 2024-25 और 2025-26 में एलईडी लाइट और फिटकरी सप्लाई का ठेका मिला था, जबकि ज्ञानचंद बेन को पाइप जॉइंट और वाटर कूलर सप्लाई का कार्य आवंटित हुआ था। लोकायुक्त के अनुसार मंजू बेन की फर्म के कार्यों का 39 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान हो चुका था। इसके बाद ज्ञानचंद बेन अपने लगभग 15 लाख रुपए के भुगतान के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े से मिले थे।

आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने 15 लाख रुपए के भुगतान के एवज में पत्नी की फर्म को पूर्व में हुए भुगतान की 12 प्रतिशत राशि यानी लगभग चार लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगी थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन किया, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के दो लाख रुपए की पहली किस्त लेने पर सहमत होने की बात सामने आई।

कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया

शुक्रवार को ज्ञानचंद बेन दो लाख रुपए लेकर

Bhavanesh Soni