MP बोर्ड 2027 मुख्य परीक्षा टाइम-टेबल जारी
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त 2026 को 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी किया। 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 और 12वीं की 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।
10वीं की परीक्षा
हाईस्कूल परीक्षा 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से शुरू होगी। 25 फरवरी को NSQF के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।
12वीं की परीक्षा
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय और 16 मार्च को गणित का पेपर होगा। 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।
परीक्षा केंद्र प्रवेश नियम
छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा और 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।
प्रायोगिक और दूसरी परीक्षाएं
10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 और 12वीं की 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच होंगी। जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षा छुट्टी वाले दिन भी कराई जा सकती है।
12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। इसमें 11 जून इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 15 जून समाजशास्त्र, 16 जून रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय और 19 जून अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी। 15 जून अंग्रेजी, 18 जून गणित, 19 जून उर्दू, 21 जून भाषा एवं अन्य विषय, 23 जून NSQF व AI, 24 जून संस्कृत, 26 जून विज्ञान, 28 जून हिंदी और 30 जून सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
DPSE और अन्य निर्देश
विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) की दो साल की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले साल की परीक्षाएं 17, 20, 23 और 25 फरवरी, जबकि दूसरे साल की परीक्षाएं 18, 22, 24 और 26 फरवरी को होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
मंडल ने कहा है कि परीक्षा के दौरान सरकारी या स्थानीय छुट्टी घोषित होने पर भी परीक्षा तय तारीख पर होगी। जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख या समय बदला जा सकता है। इसकी जानकारी माध्यमों से दी जाएगी।
L. N. Bhargava