पीथमपुर में ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार रोजगार की उम्मीद

· 1 min read
पीथमपुर में ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार रोजगार की उम्मीद

पीथमपुर में ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी प्लांट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को धार जिले के पीथमपुर में एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।

30 हजार से अधिक रोजगार का अनुमान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीथमपुर में रोजगारपरक दो नई इंडस्ट्रीज की शुरुआत हुई है। भविष्य में यहां 30 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

जर्मन तकनीक पर आधारित उद्योग

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन उद्योगों में डिजिटल फाइबर और लिथियम बैटरी का निर्माण किया जाएगा। ये आधुनिक उद्योग जर्मन तकनीक पर आधारित हैं।

धार का औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय धार को पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यह जनजातीय बहुल जिला और पीथमपुर तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में वह दूसरी बार धार पहुंचे हैं और पिछली यात्रा में भी कई उद्योगों का लोकार्पण किया गया था। सरकार के एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उद्योगों से प्रदेश की समृद्धि और देश के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

Satyam Tripathi