स्वतंत्रता दिवस 2026: 78 वीरता पुरस्कार घोषित, 19 शौर्य चक्र और 13 मरणोपरांत सम्मान

· 1 min read
स्वतंत्रता दिवस 2026: 78 वीरता पुरस्कार घोषित, 19 शौर्य चक्र और 13 मरणोपरांत सम्मान

78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इनमें 19 शौर्य चक्र और 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।

मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र में बार

राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र में बार दिया जा रहा है। वे फिलहाल 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। उनके नाम के साथ सेना मेडल भी दर्ज है।

इससे पहले जून 2026 में उन्हें भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए गए साहसिक अभियान के दौरान अद्वितीय वीरता दिखाने के लिए शौर्य चक्र मिला था।

आर्मी डॉग टायसन को मेंशन इन डिस्पैचेस

इन पुरस्कारों में आर्मी डॉग टायसन का नाम भी शामिल है। उसे ऑपरेशन रक्षक के तहत मेंशन इन डिस्पैचेस में शामिल किया गया है।

वीरता पुरस्कारों में 'बार' का अर्थ

वीरता पुरस्कारों में 'बार' का अर्थ है कि किसी व्यक्ति को उसी वीरता पुरस्कार को दोबारा दिया जाना। दोबारा वीरता दिखाने पर मूल पदक के साथ अलग से 'बार' देकर मान्यता दी जाती है।

Arvind Vishwakarma