भाजपा की नई टीम घोषित
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां
वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गईं। सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी महासचिव बनाए गए हैं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं।
टीम का विस्तार
सात महीने पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की टीम का गठन लंबित था। पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीम तैयार की।
टीम में उत्तर प्रदेश के 6, राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को जगह दी गई है।
Ravi Yadav