डोटासरा का कबूलनामा: कांग्रेस राज में 4-5 बेईमानों को दी अच्छी जगह, बीजेपी 'ऑपरेशन टाइगर' से खरीद रही खच्चर!
डोटासरा का कबूलनामा: कांग्रेस राज में 4-5 बेईमानों को दी अच्छी जगह, बीजेपी 'ऑपरेशन टाइगर' से खरीद रही खच्चर!
डोटासरा का कबूलनामा: कांग्रेस राज में 4-5 बेईमानों को दी अच्छी जगह, बीजेपी 'ऑपरेशन टाइगर' से खरीद रही खच्चर!
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RUCTA) के कार्यक्रम में बड़ी बात कही। उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान उनसे गलती हुई और उन्होंने 4-5 बेईमानों को अच्छी जगहों पर नियुक्त कर दिया। डोटासरा ने बीजेपी पर 'ऑपरेशन टाइगर' के नाम पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी <विधायकों को खच्चर की तरह खरीद> रही है।
डोटासरा ने RUCTA से माफी मांगते हुए कहा, "जब पिछली बार हमारी सरकार थी, तो मैं उन लोगों को समझ नहीं पाया और मुझसे भी चार-पांच गलतियां हो गईं। आपने बार-बार आकर मुझसे कहा था कि ये लोग तोड़ने में विश्वास रखते हैं, आप उनकी पैरवी मत करो, लेकिन मुझ पर जुनून सवार था।" उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि जो जैसा करेगा, उसका हिसाब बराबर करना ही होगा।
उन्होंने बीजेपी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा, "खच्चर खरीद रहे हो और नाम दे रहे हो 'ऑपरेशन टाइगर'! इतना सस्ता तो हमारे शेखावाटी में गला हुआ प्याज भी नहीं मिलता। सड़ा हुआ प्याज भी अगर किसान के पास पड़ा हो, तो वह भी उसे इतने सस्ते में नहीं बेचता, जिस तरह बीजेपी एमएलए (MLA) और एमपी (MP) खरीद रही है।"
डोटासरा ने वर्तमान सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "इन्होंने शिक्षा का सत्यानाश कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ऐसा बना दिया जिसे शिक्षा का 'श' तक नहीं आता। उच्च शिक्षा मंत्री ऐसा बनाया है जो 'उच्च शिक्षा' शब्द भी सही से नहीं लिख सकता।" उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को शिक्षा के बारे में कोई ज्ञान नहीं है, उसे शिक्षा मंत्री बना दिया गया।
Janmejay Chaturvedi