दीपिका-रणवीर ने बेटी दुआ के साथ फैमिली फोटोशूट साझा किया, दूसरी डिलीवरी निकट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी दुआ भी नज़र आ रही हैं। रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दुआ की नई तस्वीरों की तुलना दीपिका और रणवीर के बचपन की तस्वीरों से की। अधिकांश टिप्पणियों में कहा गया कि दुआ बिल्कुल रणवीर सिंह जैसी दिखती हैं।
डिलीवरी जल्द होने के संकेत
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बड़ा बेबी बंप स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इससे पहले, पिछली प्रेग्नेंसी में भी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करने के महज़ एक हफ्ते बाद दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इस बार भी यही पैटर्न दोहराया जा सकता है। दीपिका ने अप्रैल में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके अनुसार वह अब नौवें महीने के क़रीब हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी और बेटी दुआ की टाइमलाइन
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी, तब भी बेटी दुआ की प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए तस्वीर साझा की गई थी। दीपिका ने साल 2024 की शुरुआत में पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का जन्म हुआ। नवंबर 2024 में कपल ने बेटी का नाम दुआ रखा। शुरुआत में तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की गई थीं; दीवाली के मौके पर फैमिली फोटोज़ शेयर कर दुआ का चेहरा रिवील किया गया था।
Pushpendra Chaubey