(~महेंद्र विश्वकर्मा ) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन में मंगलवार को भोपाल में मौजूद थे, इस बीच शिवराज सिंह चौहान बीजेपी दफ्तर जाकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात भी करते, शाम ढले दोनों नेता अलग-अलग दिल्ली पहुंचते हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लगातार तीसरे दिन दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होती जिसमें भाजपा के टॉप 3 नेताओं में से एक शामिल , उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात और फोटोग्राफ्स भी सामने आ जाते.. दोनों नेता जब दिल्ली में मुलाकात करते तो एक बार फिर अटकलें का दौर शुरू हो गया.. जी हां..इधर पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भाजपा मुख्यालय में लंबी मुलाकात हुई तो करीब करीब उसी वक्त मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली गए..उसके बाद रात में सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज की दिल्ली में मुलाकात हुई..सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज को वैदिक घड़ी भेंट की..इसे सहज संयोग भले ही माना जा सकता है लेकिन बीते कुछ दिनों से मप्र की सियासत में भाजपा के दिग्गजों की..प्रदेश से लेकर दिल्ली तक जो मुलाकातों की तस्वीरें सामने आईं उनसे मप्र की सियासत में सरगर्मियां और सुगबुगाहटें दोनों बढ़ीं हैं.इसके पहले मंगलवार को ही देर शाम सीएम डॉ मोहन यादव की मुलाकात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मंंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल से हुई.और रात में सीएम और शिवराज की दिल्ली में मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाल के दो दिन और बीते कुछ समय से बैक टू बैक दिल्ली दौरों से राजनैतिक चर्चाएं बेहद सरगर्मियां बढ़ा रहीं हैं..और इन दौरों के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात..और बंद कमरे में लंबी चर्चा ने भी सियासी पारा उछाला है.. कुछ दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की भोपाल में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात हो चुकी है,दरअसल बीते पखवाड़े और मप्र भाजपा की सियासत पर नजर डालें तो इंदौर में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत से लेकर..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. धार.और भोपाल में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से लेकर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की मप्र में आमद रही तो धमक भी दिखी..छोटी टोली की सीएम हाउस में बैठक की तस्वीरों ने सियासी चर्चाओं को बल दिया.मंगलवार की बात करें तो एक निजी आयोजन से निकले सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंत्रालय में चहलकदमी की चर्चाएं सुर्खिंयां बनीं तो शिवराज और हेमंत की मुलाकात और उसी समय सीएम डॉ मोहन यादव का दिल्ली जाना..और फिर रात को ये तस्वीरें आना..बस क्या सियायी बातों में नए नए कयास..खैर मप्र में मौका भी ऐसा चल रहा है..क्योंकि एक ओर मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर मार रहीं तो दूसरी ओर निगम मंडल की नियुक्तियों की बातें जारी ..और फिर अभी टीम खंडेलवाल भी आना है..सियासी चर्चाएं यहीं नहीं थम रहीं..सत्ता और संगठन में बड़े परिवर्तन की बातें भी खूब जोर मार रहीं..कुल मिलाकर अब बात कुछ भी हो पर दिग्गजों की मेल मुलाकातों और सीएम के दिल्ली दौरों से मप्र में भाजपा के भीतर जरूर उथल पुथल मची है. भाजपा के अंदर मेल मुलाकात और बैठक का यह दौर उसे वक्त और महत्वपूर्ण हो जाता है जब संघ के एक बड़े नेता पूर्व सह कार्यवाह सुरेश जी सोनी भी भोपाल में मौजूद है..
दिन में दोनों मोहन- शिवराज भोपाल में, मुलाकात रात को दिल्ली में