एशियाई खेल 2026: भारतीय हॉकी टीमों की विजयी शुरुआत
महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को काकामिगाहारा में एशियन गेम्स 2026 के पूल-बी मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर अभियान की शुरुआत की। दीपिका ने एक मैच में 8 गोल करके एशियन गेम्स के महिला हॉकी इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें और 54वें मिनट में गोल किए। इशिका ने हैट्रिक लगाई, जबकि नवनीत कौर और ललथांतलुआंगी ने दो-दो गोल किए। लालरेमसियामी, बलजीत कौर, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।
मैच की शुरुआत में लालरेमसियामी ने 7वें मिनट में फील्ड गोल करके भारत का खाता खोला। एक मिनट बाद दीपिका ने गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी। इशिका ने 11वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो के पास पर गोल किया। 12वें मिनट में बलजीत कौर ने चौथा गोल किया। नेहा ने 18वें मिनट में फील्ड गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। दीपिका ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से दूसरा गोल किया। नवनीत कौर ने 23वें मिनट में गोल किया। दीपिका ने 25वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हाफ टाइम तक भारत को 8-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में दीपिका ने 33वें, 36वें, 38वें और 41वें मिनट में लगातार चार गोल किए। इशिका ने 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने 43वें मिनट में एक-एक गोल किया। नवनीत कौर ने 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी ने 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा। 54वें मिनट में दीपिका ने आठवां गोल किया और इसी मिनट इशिका ने तीसरा गोल करके स्कोर 19-0 कर दिया। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने अपना 320वां इंटरनेशनल मैच खेला और वंदना कटारिया के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं। उज्बेकिस्तान की टीम पूरे मैच में भारतीय गोल के सामने ज्यादा मौके नहीं बना सकी।
पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से दी शिकस्त
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 4 गोल किए।
Ravi Yadav