जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुरू, ध्वजारोहण और अभिषेक हुआ, रायसेन में 10 दिन कार्यक्रम

· 1 min read
जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुरू, ध्वजारोहण और अभिषेक हुआ, रायसेन में 10 दिन कार्यक्रम

जैन समाज का दशलक्षण महापर्व रायसेन में शुरू

महापर्व की दिनचर्या

रायसेन के जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व बुधवार से शुरू हुआ। सुबह से ही श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर दिन सुबह 7 बजे सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ, दोपहर में विधान और शाम को आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 21 सितंबर को धूप-दशमी और अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। महापर्व के समापन के बाद क्षमावणी पर्व का आयोजन होगा।

तैयारी और सफाई

आयोजन समिति के अनुसार 13 सितंबर को मंदिर परिसर की साफ-सफाई और श्रीजी का मार्जन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि और संयम का पर्व है, जिसमें दस लक्षण नीति, न्याय और धर्म के दस गुणों के प्रतीक माने जाते हैं। समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म आराधना, संयम और त्याग में हिस्सा लें।

Navjeet Kaur