जंतर-मंतर प्रदर्शन: पीएम को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने माफी मांगी

· 1 min read
जंतर-मंतर प्रदर्शन: पीएम को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने माफी मांगी

जंतर-मंतर प्रदर्शन: पीएम को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी

जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री को गाली देने वाली लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही है।

लड़की ने वीडियो में क्या कहा

वीडियो में लड़की कहती है कि वह 15 साल की है और दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और कुछ लोग पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। वह उस माहौल और भीड़ के बहकावे में आ गई थी। उसने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम को गाली देने के मामले में 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने कहा कि बचपन गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है और वह इन्हें माफ करना चाहते हैं।

यह पिछले 9 दिनों में प्रधानमंत्री का 5वां वीडियो था। रात 11 बजे जारी वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।

केस वापसी का सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पूछा कि क्या सरकार केस भी वापस लेगी।

Vivek Singh