महाराष्ट्र: बेटे को बचाने गए पिता समेत तीनों की मौत, मां ने भी लगाई छलांग

· 1 min read
महाराष्ट्र: बेटे को बचाने गए पिता समेत तीनों की मौत, मां ने भी लगाई छलांग

छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरकर तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है।

घटनाक्रम

कुणाल चंदगुड़े आत्महत्या के इरादे से पहाड़ी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से हुए झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। उसके माता-पिता मुरलीधर और संगीता चंदगुड़े उसे रोकने के लिए वहां पहुंचे। गांव के लोग भी उनके साथ पहुंचे और करीब तीन घंटे तक उसे नीचे आने के लिए कहते रहे।

हादसा

दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था, लेकिन युवक लगातार अपनी दिशा बदल रहा था। पिता आखिरी समय में उसके पास पहुंचे और समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान युवक ने अचानक खाई में छलांग लगा दी। उसे पकड़ने की कोशिश में पिता का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी खाई में गिर गए। दोनों की मौत हो गई। पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देखकर मां संगीता ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। उनकी भी मौत हो गई।

जांच

पुलिस ने बताया कि युवक सुसाइड क्यों करने पहुंचा था, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिसगांव के पूर्व सरपंच का दावा है कि युवक आईफोन लेना चाहता था। हादसे का 7 सेकंड का वीडियो वायरल है।

Ravi Yadav