यूथ पॉलिसी का ऐलान: युवाओं को स्किल, इनोवेशन और रोजगार का भरोसा

· 1 min read
यूथ पॉलिसी का ऐलान: युवाओं को स्किल, इनोवेशन और रोजगार का भरोसा

यूपी में जल्द आएगी यूथ पॉलिसी: सीएम योगी

युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में कहा कि सरकार जल्द ही यूथ पॉलिसी लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट हो। इस नीति के जरिए इंटीग्रेटेड अप्रोच से काम होगा।

युवा प्रतिभा को विकास का इंजन बनाने की बात

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा ही यूपी की असली शक्ति है। डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास के इंजन में बदला जा रहा है। Gen-Z और Gen-Alpha के लिए एआई, मशीन लर्निंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खोले जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ब्याजमुक्त और गारंटी-मुक्त लोन दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के विचारों का उल्लेख

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि अराजकता और अशिक्षा पर विजय के लिए देश को बांटने और कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। प्रधानमंत्री के अनुसार देश में चार मुख्य जातियां हैं- गरीब, युवा, महिला और किसान। इनके लिए निष्ठा से काम करने पर परिणाम बेहतर होंगे।

समारोह और प्रदेश में जश्न

इससे पहले सीएम योगी ने विधान भवन पर झंडा फहराया। वे पगड़ी पहनकर पहुंचे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता में मौजूद रहे। सीएम ने बच्चों से तिरंगे वाले गुब्बारे हवा में उड़वाकर कार्यक्रम का समापन किया। पूरे प्रदेश में घरों, दुकानों और इमारतों पर तिरंगा लहराया। चौराहों और सरकारी दफ्तरों को तिरंगी झालरों से सजाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण हुआ और देशभक्ति के गाने गूंजे। आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, वहीं काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया।

Janmejay Chaturvedi