बोलेरो से 57 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बैलगढ़ा पुलिस ने भितरवार क्षेत्र में वाहनों की औचक जांच के दौरान एक बोलेरो (यूपी 84 जेड 6973) से लगभग 57 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन में सवार जितेंद्र रावत और सोनू सरदार को गिरफ्तार किया।
जब्त गांजे की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा ओडिशा से लाए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अभियान और पूछताछ
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत बैलगढ़ा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति के नेतृत्व में की गई। नवागत एसडीओपी गगन हनवत के मार्गदर्शन में हुई यह पहली सफलता मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों से तस्करी नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।
Janmejay Chaturvedi