मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमला, दो गैस टैंकरों में आग, ईरान पर आरोप

· 1 min read
मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमला, दो गैस टैंकरों में आग, ईरान पर आरोप

मिस्र के दमियाता पोर्ट पर ड्रोन हमला, दो गैस टैंकरों में आग

मिस्र के दमियाता पोर्ट पर बुधवार रात एक ड्रोन हमला हुआ, जिसमें अमेरिकी कंपनी के गैस स्टोरेज टैंकर एनरगोस विंटर को निशाना बनाया गया। हमले के बाद आग पास में खड़े दूसरे टैंकर गैसलॉग सलेम तक फैल गई। दमकल टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया और कोई हताहत नहीं हुआ।

हमले के पीछे ईरान का हाथ

मिस्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि ड्रोन हमले का नतीजा था। ईरानी स्रोतों के अनुसार हमले का मकसद यह संदेश देना था कि अगर संघर्ष बढ़ा तो दुनिया की समुद्री शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

Vivek Singh

Related Articles