तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच तहसीलदार-एसएलआर को डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन

· 1 min read
तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच तहसीलदार-एसएलआर को डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन

मध्य प्रदेश: विभागीय जांच के बाद अधिकारियों के प्रमोशन जारी

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने अलग-अलग आदेश जारी कर तीन जॉइंट कलेक्टरों को अपर कलेक्टर और पांच तहसीलदार-एसएलआर को डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट किया। विभागीय जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद यह पदोन्नति दी गई। इन सभी को एक जनवरी 2026 से पदोन्नत माना जाएगा, जबकि वेतन और भत्तों का वास्तविक लाभ जुलाई 2026 से मिलेगा।

तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर

भोपाल में संयुक्त कलेक्टर के रूप में रहे और वर्तमान में शिवपुरी में पदस्थ जेपी गुप्ता को अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई। उन्हें 1 जनवरी 2022 से 1 जनवरी 2024 तक काल्पनिक पदोन्नति का लाभ दिया गया।

मणिंद्र कुमार सिंह को 1 जनवरी 2024 से 1 जनवरी 2026 तक काल्पनिक वेतनमान देते हुए अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट किया गया। उनकी पदोन्नति विभागीय जांच के कारण लंबित थी।

रिटायर्ड अधिकारी कौशल सिंह गौर को 1 जनवरी 2021 से सेवानिवृत्ति की तारीख 1 जनवरी 2024 तक काल्पनिक वेतनमान के साथ अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई।

दो डिप्टी कलेक्टरों का प्रोबेशन खत्म

बुरहानपुर में पदस्थापना के दौरान जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोपों से घिरी डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी का प्रोबेशन पीरियड करीब नौ साल बाद समाप्त किया गया। उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को सेवा जॉइन की थी और प्रोबेशन 2019 में खत्म होना था। विभागीय प्रक्रिया और जांच के कारण मामला लंबित रहा। अब उन्हें नियमित डिप्टी कलेक्टर घोषित किया गया।

डिप्टी कलेक्टर राहुल सिलाड़िया का प्रोबेशन पीरियड भी समाप्त किया गया। उन्हें सेवा जॉइन करने की तारीख से संबंधित विवरण के आधार पर नियमित डिप्टी कलेक्टर घोषित किया गया।

पांच तहसीलदार-एसएलआर बने डिप्टी कलेक्टर

जीएडी ने पांच एसएलआर और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों वैद्यनाथ वासनिक, विवेक गुप्ता, नवनीत कुमार शर्मा, नरेश चंद्र गुप्ता और संजय कुमार जैन को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट करते हुए यथावत पदस्थ रखा। विभागीय जांच के कारण इनकी पदोन्नति लंबित थी।

तीन डिप्टी कलेक्टर बने जॉइंट कलेक्टर

राकेश सिंह मरकाम, संतोष कुमार तिवारी और रवीश कुमार श्रीवास्तव को जॉइंट कलेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई। इन्हें क्रमशः 1 जनवरी 2018, 1 जनवरी 2019 और 1 जनवरी 2023 से काल्पनिक वेतनमान का लाभ दिया गया। वेतनमान का वास्तविक लाभ जीएडी के आदेश के बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगा।

Bhavanesh Soni