उज्जैन में महाकाल की नगर यात्रा, नागचंद्रेश्वर दर्शन जारी
नगर भ्रमण
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के धार्मिक संयोग पर उज्जैन में महाकाल प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले हैं। इसमें चंद्रमौलेश्वर पालकी में, मनमहेश हाथी पर और शिव-तांडव प्रतिमा गरुड़ रथ पर विराजे हैं।
दर्शन
उज्जैन में अब तक 6.19 लाख श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे खोले गए, जो आज रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। महाकाल मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खुले।
प्रदेश के अन्य मंदिर
सेंधवा के नागलवाड़ी शिखरधाम में भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक कर 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। यहां अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
भोजपुर महादेव का 6 क्विंटल फूलों से नागेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। ग्वालियर के प्राचीन नागदेवता मंदिर, रायसेन के सोमेश्वर धाम और गैरतगंज के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी अभिषेक के बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई।
Amit Pateria